हाथरस। नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का कार्यालय परिसर में समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण शर्मा और विशिष्ट अतिथि केएन त्रिपाठी थे। समारोह की शुरूआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर हुई। कार्यक्रम प्रभारी ऊषा सक्सेना ने कह कि किसी भी देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश के उन्नति की बागडोर होती है। आज जहां चारों ओर भ्रष्टाचार, बुराई एवं अपराध का बोलबाला है। ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना आवश्यक है। रामविलास पासवाल, इलशाद अली ने विचार व्यक्त किए। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता शब्बो, शिवकुमारी, गीता, सुशील कुमार, रीना, अजय, रीनू, लक्ष्मी, बेबी, जितेंद्र, नीतेश, टीनेश, भूपेंद्र, सपना, मोनी, रेख, अनूप, भूपेंद्र, खुशबू, अमन, पूजा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी खंड विकास अधिकारी गोपाल उपाध्याय व संचालन जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में अहवरनपुर, नगला मल्लू, नगला अंता, नगला पदू, महामौनी, सुसावली, नगला बिहारी, चमरुआ, कूपा खुर्द, कूपा कलां, महौ, महासिंगपुर, नगला कृपा सहित कई गांवों के युवा शामिल हुए। -------