शहर के आगरा रोड से गांव कलवारी जाने वाली सड़क बेहद जर्जर है। वहीं, कलवारी रोड से श्मशान के लिए जाने वाले मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान हैं। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि जब क्षेत्र में किसी की मृत्यु हो जाती है तो श्मशान के लिए जाने वाली अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को जलभराव से होकर निकलना पड़ता है। गांव कलवारी जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। आए दिन गड्ढों के कारण सड़क पर हादसे होते हैं। गणेश सिटी, सन सिटी, गिजरौली के अलावा कई गांवों के लोग इस सड़क से गुजरते हैं। ईओ नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
कॉलोनी के लिए जाने वाली सड़क में गड्ढे हैं। कई बार सड़क को दुरुस्त करने के लिए शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। -जोगेंद्र सिंह, निवासी आशीर्वाद कुंज, हाथरस।
जर्जर सड़क पर रोजाना हादसे होते हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। - यदुवीर सिंह, निवासी गांव कलवारी