फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या को लेकर निकाली जा रही यात्रा दुष्प्रचार : धर्मपाल

Tue, 10 Mar 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गोहत्या के मुद्दे पर निकाली जा रही यात्रा से प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। प्रदेश में गोहत्या नहीं हो रही है। वर्ष 2017 से पहले जहां कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, वहीं अब गाय को देखकर कसाई कांपता है। ये बातें प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गो तस्करों के खिलाफ कई मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से पकड़े गए कई कसाई जेल से छूटने के बाद पश्चिम बंगाल भाग गए हैं। यदि गोहत्या के खिलाफ यात्रा या आंदोलन करना है तो इसे पश्चिम बंगाल में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी यात्रा में वह स्वयं भी अपने साथियों और जनता के साथ शामिल होंगे।



मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही है और योगी आदित्यनाथ स्वयं बड़े गोभक्त हैं। उन्होंने नकली दूध के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि पशुपालकों की संख्या कम होने के बावजूद नकली दूध का उत्पादन और खपत बढ़ रही है, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि उनका विभाग सीधे छापा नहीं कर सकता, लेकिन इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा। मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें