फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आवंटन की प्रक्रिया हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भूमि आवंटन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। यूपीसीडा अलीगढ़ की ओर से औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से तैयार किए गए प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है। जनवरी तक मुख्यालय से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद जमीन आवंटन की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है। वर्तमान में सलेमपुर में लगभग 20 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं।
विज्ञापन


इस औद्योगिक क्षेत्र में कुल 714 प्लॉट विकसित किए गए हैं। जिन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के साथ-साथ बड़े निवेशकों को भी आवंटित किया जाएगा। प्रत्येक प्लॉट के लिए भूमि की दर 3,475 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है। यह दर औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए उपयुक्त और प्रतिस्पर्धी है। प्लॉटों का आकार विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध होगा, ताकि उद्यमी अपनी आवश्यकता अनुसार भूमि का चयन कर सकें।
यूपीसीडा की ओर से यहां सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत संरचनाओं की स्थापना की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है। औद्योगिक क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए समर्पित बिजली फीडर, चौड़ी सड़कों और बेहतर कनेक्टिविटी की योजना भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग का मानना है कि भूमि आवंटन शुरू होने के बाद सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र जिले में औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में यहां 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और निवेशकों के लिए एक आकर्षक औद्योगिक वातावरण तैयार होगा।


कई आकार के हैं औद्योगिक प्लाॅट



सलेमपुर में कई आकार के औद्योगिक प्लाॅट काटे गए हैं। इसमें सबसे छोटा प्लाॅट 450 वर्गमीटर का है। इसके बाद 750 मीटर, 1000 वर्गमीटर और 2000 वर्गमीटर के प्लाॅट उपलब्ध होंगे। उद्योगपतियों की आवश्यकता व परियोजना के हिसाब से उन्हें भूमि का आवंटन किया जाएगा।




136 उद्यमियों को है भूमि आवंटन का इंतजार

यूपी इन्वेस्टर्स समिट के तहत जनपद में कुल 267 एमओयू साइन हुए थे। इसमें 136 उद्यमियों ने भूमि की आवश्यकता जताई थी। उनका कहना था कि अगर भूमि का आवंटन हो तो वह नया उद्योग लगा पाएंगे। ऐसे में इन उद्यमियों के लिए भूमि आवंटन का रास्ता अब साफ हो गया है।


डेयरी सहित अन्य उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन

यहां लगने वाले उद्योगों में डेयरी उद्योग सबसे अहम है। सलेमपुर में फूड प्रोसेसिंग के अंतर्गत नमकीन उद्योग, टॉफी-चॉकलेट उद्योग लगाए जाएंगे। इसके अलावा मैटल हैंडीक्राफ्ट इकाइयां, हींग उद्योग, रेडीमेड गारमेंट्स, अचार-मुरब्बा, इलेक्ट्रानिक्स आदि की इकाइयों के भी प्रस्ताव शामिल हैं।


सलेमपुर योजना में उपलब्ध जमीन
-714 प्लाटों के आवंटन की होगी व्यवस्था
-3475 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गईं हैं दरें
-267 उद्योगों के लिए जनपद में साइन हुए थे एमओयू

-136 उद्यमियों को पहले से थी भूमि की आवश्यकता
-15 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान
-वर्तमान में सलेमपुर में 20 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत


हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन का आवंटन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिलनी बाकी है, इस पर लगातार काम जारी है। जनवरी में मुख्यालय से जमीन आवंटन को लेकर निर्णय आ सकता है।
विज्ञापन

-श्याम गोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें