मथुरा अड्डा तिराहे पर बदहाल पड़े पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्मारक की मरम्मत कराने पहुंचे बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा का काम पुलिस ने रुकवा दिया। उन्होंने रविवार सुबह निजी खर्च से मरम्मत शुरू कराई थी। कार्रवाई से बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन
स्मारक की दोनों तरफ की चहारदीवारी टूटी है और सफाई भी नहीं हो रही है। शनिवार को डॉ. अविन शर्मा ने रविवार को निर्माण सामग्री मंगवाकर काम शुरू कराया। उपनिरीक्षक अंकित चौधरी ने नगर पंचायत चेयरमैन की शिकायत और स्वीकृत बजट का हवाला देकर काम रुकवा दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल ने बताया कि स्मारक का 11 लाख रुपये से सुंदरीकरण होगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। चार से छह दिन में काम शुरू होगा। मथुरा रोड पर 39 लाख रुपये से स्मृति द्वार भी बनाया जाना प्रस्तावित है।