फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पाइप लाइन तो बिछा दी...तीन साल में टंकी नहीं बना पाए

Mon, 12 May 2025 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा महौ के निकट के गांव नगला मान में जल जीवन मिशन के घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन तीन साल बाद भी यहां पानी की टंकी बनाने का काम पूरा नहीं हो सका है। लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला मान में जल जीवन मिशन के तहत करीब तीन साल से पानी की टंकी तैयार किए जाने का काम किया जा रहा है, लेेकिन अभी तक यहां न तो टंकी का निर्माण पूरा हो सका है और न ही नलकूप लगाया जा सका है। कागजों पर काम दिखाने के लिए गांव के करीब 250 परिवारों के यहां पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन तक दे दिए गए, लेकिन उनमें पानी अभी तक नहीं आया।
करीब 100 परिवारों को कनेक्शन दिया जाना अभी बाकी है। लोग पीने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण विपिन कुमार ने बताया कि अभी बजट नहीं है। बजट मिलने पर ही कार्य में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,

बातचीत,,,,,,,

हमारे गांव में पानी बहुत ही खराब है। काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। जब टंकी बनना शुरू हुआ तो लगा कि अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। हमें तीन साल बाद भी पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा।
-अनीत अग्निहोत्री, स्थानीय निवासी।
-





यहां काम रामभरोसे पर चल रहा है। कभी विभागीय कर्मचारी आते हैं तो एक पाइप बिछाकर चले जाते हैं। कभी कहीं पेंट कर जाते हैं। अभी तक पानी नहीं दिया जा रहा।
-भूपेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी।
-





हमें पानी के लिए भटकना पड़ता है। हमारे घरों में नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन तीन साल बाद भी नलों से पानी नहीं आ रहा। पता नहीं कब पानी के लिए भागदौड़ खत्म होगी।
-प्रवेंद्र उर्फ नीरू, स्थानीय निवासी।
-






गांव के लोगों को पेयजल के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टंकी का काम पूरा होने का नाम नहीं ले रहा। अब हमें उम्मीद भी नहीं है कि नल से पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन

-किरन देवी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें