फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो टॉलरेंस का जुमला भी मदमस्त पड़ा होगा : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नूरपुर में पुलिस पर हुए हमले पर गंभीर टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा कि पुलिस पर ड्यूटी के दौरान मद्यपान का आरोप बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा है कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जुमला भी मदमस्त होकर कहीं पड़ा होगा। अखिलेश की टिप्पणी से साफ है कि इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। बता दें कि इस मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक व एक्स एकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक नशे का ही सिक्का चल रहा है। अपराधी और माफिया निर्भय होकर अपना नशे का कारोबार चला रहे हैं। किसी भी तरह का नशा-पानी उत्तर प्रदेश की पहचान नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि गांव नूरपुर में शुक्रवार शाम को राजकुमार व गंगाशरण के बीच विवाद हुआ था। राजकुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मारपीट की सूचना दी थी। पीआरवी द्वारा पूछताछ करने के दौरान ही दोनों पक्ष अचानक एक हो गए और पुलिस पर ही हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया गया। इस प्रकरण में पुलिस ने आठ नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिनमें से चार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। शेष चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ सिकंदराराऊ जेएस अस्थाना ने बताया कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें