फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महकमे के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिन्नी में गुरुवार को हुए विद्युत हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अफसरों व कर्मियों पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।गांव नगला खिन्नी में गुरुवार को एचटी लाइन में हुए फॉल्ट से ट्रांसफॉर्मर के जरिए घरों में करंट फैल गया था। इस हादसे में एक दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े राजमिस्त्री राजू पुत्र रसूल खां की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक झुलस गया था। घरों में करंट फैलने से काफी लोगों के विद्युत उपकरणों में भी आग लग गई थी, जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा था।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मर की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कई जगह पर जर्जर विद्युत तार हैं। ट्रांसफॉर्मर का रखरखाव भी सही नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि राजू के परिजनों को विद्युत विभाग ने आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, विद्युत विभाग के द्वितीय खंड के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का कहना है कि करंट कैसे आया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पर घटना परिसर के अंदर की ही है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें