बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : samvad
बारिश के मौसम में इन दिनों फंगल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को बागला जिला अस्पताल में फंगल इन्फेक्शन के 84 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में एलर्जी होने के चलते रक्त की जांच भी कराई गई।
जिले में इन दिनों बारिश के बाद तेज धूप निकल रही है। तेज धूप निकलते ही उमस की स्थिति बन जाती है। उमस में पसीना आने के कारण फंगल इन्फेक्शन के मरीज बढ़ जाते हैं। बागला अस्पताल के सीएमएस डाॅक्टर सूर्यप्रकाश ने बताया कि पसीना ज्यादा आने और पसीना कपड़ों के जरिये अंगों में रहने के कारण अक्सर फंगल इन्फेक्शन की समस्या सामने आती है। कुछ मरीजों को एलर्जी की भी शिकायत सामने आ रही है। ऐसे मरीजों की रक्त की जांच कराकर उपचार मुहैया कराया जा रहा है।