बाईपास से अनधिकृत अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : Samvad
एनएचएआई के निर्देशन में नेशनल हाईवे की देखरेख कर रही ब्रज भूमि एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने सोमवार को हाथरस बाईपास पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कराए। टीम ने सादाबाद में भी हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी।
यह कार्रवाई ब्रज भूमि एक्सप्रेसवे के परियोजना निदेशक विनय वर्मा की अध्यक्षता और एनएचएआई परियोजना निदेशक संदीप यादव के निर्देशन में की गई। इस दौरान रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर मुस्तैद रही।
टीम ने हाईवे किनारे बनी अवैध कॉलोनियों, दुकानों और मकानों द्वारा बिना अनुमति बनाए गए अनधिकृत एक्सेस रास्तों को काट दिया। साथ ही अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय वर्मा ने बताया कि हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका को खत्म करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। बिना अनुमति के हाईवे से जोड़े गए सभी रास्ते अवैध हैं। ऐसे रास्तों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान ब्रज भूमि एक्सप्रेसवे की पूरी टीम मौजूद रही।