मेला श्री दाऊजी महाराज कानिरीक्षण करते नवागत डीएम।स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : Information Department
नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंदिर के पुजारी ने डीएम को मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के साथ परंपराओं और मान्यताओं की जानकारी दी। पूजा के बाद डीएम ने मेला परिसर में बने पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश-निकास, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने एसडीएम सदर से मेले में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस बल की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।
डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालयों का किया निरीक्षण
हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को जनता दर्शन के बाद कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों और पटल कक्षों को देखा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने आयुध, अभिलेखागार, आईजीआरएस, जिला पूर्ति, संयुक्त कार्यालय और कोषागार समेत अन्य कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों और शिकायतों का समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदारी से दायित्व निभाएं और अनावश्यक देरी न करें। संवाद