फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में दी नई शिक्षण तकनीकी की ट्रेनिंग

Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं विविध नई-नई शिक्षण तकनीकों से रूबरू कराने और उच्चतम शिक्षण पद्धति से शिक्षा प्रदान कराए जाने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल में अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन कार्यशाला आयोजित की गई।डीपीएस सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने भाग लिया। इसके अंतर्गत उन्होंने नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को और अधिक रोचक व प्रभावशाली बनाने की विधा अर्जित की और उस नवीन तकनीक सेे डीपीएस हाथरस के शिक्षकों को भी रूबरू कराया। इसमें उन्होंने मल्टीपल इंटेलिजेंस पर प्रेजेंटेशन भी दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं की बच्चे हर विषय में इंटेलिजेन्ट हों वो उनकी रुचि पर निर्भर करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि एवं छात्र-छात्राओं के अधिगम को रोचक बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें