फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में बच्चों के विकास से संबधित सारी चीजें होंगी : गुलाबो देवी

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।शिक्षा में बदलाव के लिए नई शिक्ष नीति ला रहे हैं।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विगत वर्ष में माध्यमिक में 51 लाख बच्चों ने पंजीकरण कराया था।नई शिक्षा नीति के अनुसार सब काफी कुछ बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शिक्षा में बदलाव के लिए नई शिक्ष नीति ला रहे हैं। नई शिक्षा नीति में बच्चों के विकास से संबधित सारी चीजें उपलब्ध होंगी। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है। जहां शिक्षकों की कमी है, उसे दूर कराया जा रहा है। उक्त बातें शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में पत्रकार वार्ता के दौरान माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाबो देवी ने कहीं।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विगत वर्ष में माध्यमिक में 51 लाख बच्चों ने पंजीकरण कराया था। जिसके सापेक्ष 48 लाख बच्चों ने परीक्षा दी। दिन पर दिन शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। परीक्षा के बाद टॉपर की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के अन्य कार्यों में लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो एक प्रशासन का कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां पर व्यवस्थाएं नहीं हैं, उनको दुरुस्त कराकर खेलों की शुरुआत कराई जाएगी। वहीं विभाग में काफी बदलाव आया है। नई शिक्षा नीति के अनुसार सब काफी कुछ बदल गया है। भविष्य में इसके सकारात्मक लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें