संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली लाइनों व उपकरणों में आए दिन खराबी आ रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर शहर के गिजरौली सबस्टेशन की टाउन थ्री की वीसीबी में खराब आने से दोपहर से शाम तक शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को बिना बिजली के मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे गिजरौली सबस्टेशन की वीसीबी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में खराबी आने से नगला भोजा, नगला टीका, शिव कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को मशीन की मरम्मत का काम होने के बाद बिजली आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।