फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति
विज्ञापन

चेयरमैन ने डीएम को पत्र भेजकर कराया समस्या से अवगत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने की अनुमति दिए जाने के संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र भेजा है। चेयरमैन ने कहा है कि नगर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
नगर की जनता इन आतंकी बंदरों से अत्यंत ही परेशान है। प्रतिदिन बंदरों द्वारा आने जाने वाले राहगीरों पर हमला किया जाता है। मासूम बच्चों को भी हानि पहुंचाई जाती है। बंदरों द्वारा अपने भरण-पोषण के लिए आम नागरिकों से छीना झपटी की जाती है, जिसके चलते राहगीरों को हानियां भी पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में भी बंदरों को पकड़वाए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से बंदरों पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने पर अनुमति दिए जाने के संबंध में लगातार पत्राचार किया जा रहा है, परंतु अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा है कि इन बंदरों को पकड़वाने की अनुमति प्रशासनिक स्तर से दी जाए, ताकि नगर की जनता को इन बंदरों के आतंक से मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें