हाथरस। भाजपा सांसद राजेश दिवाकर ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग समपार संख्या 309 पर रेल बजट में ओवरब्रिज का प्रस्ताव पास हो गया है। रेल बजट में ओवर ब्रिज के लिए 35 करोड़ रुपये भी पास हुए हैं। राज्य सरकार से 35 करोड़ पास होने के बाद ही तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का कार्य शुरू हो जाएगा। यह बातें सांसद ने अपने वसुंधरा एंक्लेव स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार आधी धनराशि देने में लेटलतीफी करेगी तो वह भाजपाई और आम लोगों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना, मास्टर सत्यपाल मदनावत, कुसमा देवी मदनावत, वासुदेव माहौर, संजय सक्सेना, दिलीप पोद्दार, डॉ. राजीव सिंह, अमित भौतिका, मोहन पंडित आदि थे।