फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मां को दिए उपहार, मांगा दुलार

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मदर्स डे पर शर्बत की प्याऊ लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। मदर्स डे सिर्फ सोशल मीडिया पर भावनाओं के उमड़ने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि काफी लोगों के लिए निजी जिंदगी का अहम दिन भी बना। काफी बच्चों, युवाओं व लोगों ने अपनी मां को तरह-तरह के उपहार प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया। काफी लोग तो अपने आप को मां के कदमों में झुकने से रोक नहीं सके। मां ने बडे़ ही प्यार से जब सर पर हाथ फेरा तो काफी लोग बचपन के दिनों की यादों में खो गए। 
विज्ञापन


मदर्स डे पर काफी युवाओं ने अपनी मां को सरप्राइज भी दिया। गिफ्ट में उनकी पसंद की वस्तु उन्हें प्रदान की गई, जिसे पाकर मां भी खुशी से फूली न समाई। काफी लोगों ने अपनी मां की ऐसी जरुरतों को पूरा किया, जो कि कई सालों से पूरी नहीं हो पाई थी। मदर्स डे पर युवाओं ने अपनी मां के कदमों में सर झुकाकर आशीर्वाद मांगा तो मां ने बड़ी ही ममता से सर पर हाथ फेरकर जुग जुग जीने, लंबी उम्र होने और हर दिन सफलता की नयी सीढ़िया चढ़ने का आशीर्वाद दिया। इधर, मां के लिए गिफ्ट लेने के लिए गिफ्ट गैलरियों पर भी युवाओं की भीड़ रही। 

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने मनाया मदर्स डे

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति द्वारा लेबर कॉलोनी पर शर्बत का वितरण किया गया और ठंडे पानी की प्याऊ लगवाई गई।
विज्ञापन

ग्रुप की सदस्याओं द्वारा पथिकों को शर्बत एवं ठंडा पानी पिलाया गया। ग्रुप अध्यक्ष गुंजन दीक्षित ने कहा कि हम महिलाएं इस मानव सृष्टि का आधार हैं। हम अपने कर्तव्यों का पालन कर परिवार एवं समाज में अत्यधिक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करती हैं। इस बदलते दौर के समाज में हमें अपनी भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण ढंग से निभाना है, जिससे कि एक स्वस्थ समाज की रचना करना संभव हो सके। हमें अपनी अगली पीढ़ी को उनकी समाज में भूमिका और स्थिति को स्पष्ट रूप से समझना होगा, तभी हमारा समाज एवं राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इस मौके पर सचिव लीना अग्रवाल, ज्योति, रजनी आंधीवाल, सीमा वार्ष्णेय, दीपा चड्ढा, रजनी आहूजा, लक्ष्मी अग्रवाल, नीलम गुलाठी आदि थे। 


बचपन प्ले स्कूल में मनाया मदर्स डे
हाथरस। नया मिल कंपाउंड स्थित बचपन प्ले स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों की मम्मियों ने क्राफ्ट आइटम बनाकर बच्चोें मन को खुश कर दिया। स्कूल प्रबंधक सुधा अग्रवाल ने सभी का उत्साह वर्धन किया और बच्चों को माता-पिता की आज्ञा मानने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लालिमा, चारू, संध्या, गौरी, मुस्कान, अंकिता, अंजली आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें