फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जला रावण का पुतला

Sun, 29 Mar 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सहपऊ में  धू- धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार की शाम को रावण दहन मेले का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने अग्निबाण मारकर पुतले को आग के हवाले किया, जिसके बाद पुतला धू-धूकर जल उठा और वातावरण आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन




दहन स्थल पर मेला लगा रहा। यहां बच्चों व युवाओं ने झूले व खेल-तमाशों का लुत्फ उठाया तो महिलाओं ने रोजमर्रा के सामान की खरीदारी की। रावण के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग लगाई गई थी। दहन से पहले शाम के समय रावण के पुतले के चारों ओर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के स्वरूपों ने युद्ध किया।



इसके बाद बैंड बाजों के साथ मां काली की झांकी आई और उसने भी दोनों हाथों में तलवार लेकर शस्त्र विद्या के करतब दिखाए। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त जिले से कोतवाली सदर कोतवाली, हाथरस गेट, मुरसान और सादाबाद कोतवाली का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें