हाथरस। हाथरस ब्लॉक में तैनात सभी रोजगार सेवकों ने सामूहिक रूप से बीडीओ को त्यागपत्र सौंप दिया। इन लोगों का आरोप है कि वह आर्थित तंगी से गुजर रहे हैं, जबकि उन पर लगातार कार्य को लेकर दबाव बनाया जाता रहता है।सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने वाले रोजगार सेवकों में प्रमुख रूप से प्रशांत शर्मा, रवि कुमार, धर्मवीर सिंह, हरी किशन, अनिल कुमार, बबली शर्मा, चेतन्य शर्मा, सुषिमा, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, नागेंद्र सिंह, रविकांत शर्मा, किशन, साहब सिंह, रवि बाबू, सुषाषचंद, महेशचंद, लक्षमणपाल सिंह, अविनाश शर्मा, श्यामवीर, लालता प्रसाद, जसवंत सिंह, नन्नू सिंह, मनवीर सिंह, तिलक सिंह, राकेश कुमार, चंद्रमोहन, सुनील कुमार शर्मा, यशपाल सिंह, दिनेश चंद सहित ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।
-ब्लॉक की मनरेगा के कामों में स्थिति बेहद खराब है। रोजगार सेवकों को मानदेय तो समय से चाहिए, लेकिन मनरेगा में काम नहीं हो रहा है। 21 ग्राम पंचायतों में तो कोई काम नहीं हुआ है, जबकि अन्य ग्राम पंचायतों में भी मात्र पांच से 10 हजार रुपये के काम हुए हैं। पूरा मामला डीएम के सामने भेजा जाएगा।-रामचंद्र शर्मा, बीडीओ हाथरस