फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रो. रजनीश को प्रबंध समिति ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Sun, 12 Apr 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद प्रबंध समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के बागला डिग्री कॉलेज से जुड़े चर्चित मामले में प्रबंध समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रोफेसर रजनीश कुमार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे दी है। न्यायालय से बरी होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने आंतरिक जांच के आधार पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन





प्रबंध समिति के अध्यक्ष वैद्य गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि जांच में प्रोफेसर रजनीश को बर्खास्त करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मिले। कॉलेज की छवि पर पड़े प्रभाव को देखते हुए समिति ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प अपनाया। बताया कि प्रोफेसर रजनीश की ओर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ-साथ कॉलेज में पुन: कार्यभार ग्रहण करने के लिए भी कई आवेदन दिए गए थे।




इन आवेदनों पर विचार करने के बाद प्रबंध समिति ने यह अंतिम निर्णय लिया। प्रबंध समिति ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण के कारण कॉलेज की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में भविष्य में किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रोफेसर रजनीश के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस निर्णय के बाद कॉलेज परिसर और शिक्षा जगत में चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन






गुमनाम शिकायत के बाद सुर्खियों में आया था मामला

प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बताया कि एक अज्ञात शिकायत हमें मिली, इसमें प्रोफेसर पर आरोप लगाए गए थे, लेकिन उसमें जिस युवती के नाम-पते दिए गए थे, वह फर्जी थे। शिकायत के बाद एक सीडी भी मिली, जिसकी सच्चाई जानने के लिए फोरेंसिक जांच कराए जाने का हमारे पास कोई अधिकार नहीं था, जिनके पास अधिकार था, उन्होंने भी कुछ मिलने की बात नहीं कही है।






बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में मुख्य रूप से पीसी बागला पीजी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वैद्य गोपाल शरण गर्ग, सचिव प्रदीप कुमार बागला, सदस्य शशिकांत बागला, रामबिहारी अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, राजीव अग्रवाल के अलावा प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें