फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं के पानी को पीने से बिगड़ी युवक की हालत

Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुएं का पानी पीकर बीमार होने का दावा करने वाला युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदरपुर के कुएं के पानी से रोग ठीक होने का दावा भले ही कुछ लोग कर रहे हों लेकिन खंदारी गढ़ी निवासी आशीष कुमार ने जब पानी पीकर सेहत दुरुस्त करने की कोशिश की तो उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


आशीष कुमार ने बताया कि उनको रातभर पेट में दर्द रहा और अगले दिन सुबह मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। आशीष ने बताया कि वह जहां नौकरी करते हैं, वहां के फर्म स्वामी ने उन्हें कुएं पर साथ चलने को कहा था। सोमवार शाम को वह कुएं पर पहुंचे और स्नान किया। इसी दौरान उन्होंने कुएं के पानी को पी लिया। आशीष ने बताया कि इसके बाद से ही हल्का पेट दर्द उन्हें शुरू हो गया जो रात में तेज हो गया। ऐसा नहीं कि केवल आशीष की तबियत ही पानी पीने के कारण बिगड़ी, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पांच और लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें