फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षा केंद्रों की आज जारी होगी सूची, जिसके बाद होंगे प्रवेश पत्र वितरण

Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

18 दिसंबर को परीक्षा केंद्र सूची जारी होते ही संबंधित विद्यालयों और परीक्षार्थियों के सामने अपने-अपने परीक्षा केंद्र की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जिससे प्रवेश पत्र वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए हाथरस जिले में बनाए गए 99 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 18 दिसंबर को जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के संबंध में मिले 164 प्रत्यावेदन और आपत्तियों की जांच पूरी कर ली गई है, जिसके बाद अब बोर्ड की ओर से सूची पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


जिला परीक्षा समिति ने पहले चरण में जिले में 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसके बाद विद्यालयों के प्रबंधन की ओर से कुछ केंद्रों के संबंध में आपत्तियां दर्ज कराई गईं थीं और प्रत्यावेदन दिए गए थे। इन सभी प्रत्यावेदनों का तहसील स्तर की समितियों द्वारा भौतिक सत्यापन कर निस्तारण किया गया है। माना जा रहा है कि जांच के बाद इन परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 99 तक पहुंच सकती है।

इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले में करीब 43,700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि 18 दिसंबर को सूची जारी होते ही संबंधित विद्यालयों और परीक्षार्थियों के सामने अपने-अपने परीक्षा केंद्र की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जिससे प्रवेश पत्र वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें