पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व अर्जुन सिंह की बड़ी बहन और हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के पचौ स्टेट की अंतिम रानी शांता सिंह का निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सिकंदराराऊ के गांव पचौ स्टेट की अंतिम रानी शांता सिंह का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की बड़ी बहन थीं। अर्जुन सिंह का निधन 4 मार्च, 2011 में हुआ था।
एक शोकसभा का आयोजन व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर हुआ। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कि रानी साहिबा पचौ स्टेट की अंतिम महारानी थीं और कुंवर शैलेंद्र सिंह की माताजी थीं। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और समाजसेवी थीं। समाज के लोगों का दुख-सुख में साथ देती थीं। अर्जुन सिंह के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के कार्यकाल में अगसौली में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई थी। भवन न होने पर रानी ने अपने महल में काफी समय तक नवोदय विद्यालय चलवाया।
शोक व्यक्त करने वालों में जयपाल सिंह चौहान, अशोक जादौन, विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसौदिया, चेतन शर्मा, धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, अशोक उपाध्याय, देवेंद्र गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, घनश्याम माहेश्वरी, राज कुमार जैन, अशोक कुमार, रजनी कुमार, पप्पू, राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता आदि उपस्थिति थे।