फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हरिओम व नरेंद्र पहलवान के बीच हुआ आखिरी मुकाबला

विज्ञापन
शनिवार की देर रात्रि को मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित कुश्ती दंगल दमखम दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में दूसरे दिन भी छोटी बड़ी करीब 125 कुश्तियां लड़ी गईं। अंतिम कुश्ती एक लाख रुपये की लड़ी गई। हरिओम व नरेंद्र पहलवान के बीच लड़ी गई यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। दंगल संयोजक एवं हिंदू जागरण मंच व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित संदीप शर्मा ने सभी अतिथियिों का स्वागत किया। 5100 रुपये इनाम की कुश्ती गोलू पहलवान इटावा व विवेक पहलवान कुमरपुर के बीच हुई। इसके बाद अनुज पहलवान एटा व रिषभ पहलवान दिल्ली, खूरा पहलवान अखाड़ा बरी गेट व राहुल पहलवान दिल्ली, श्याम पहलवान धाऊ बाग और विक्रम पहलवान सादाबाद एवं हरिओम पहलवान अखाड़ा गोपाल आश्रम एवं प्रियदर्शन पहलवान बिसावर के बीच लड़ी गई।

दंगल में 41 हजार रुपये ईनाम की कुश्ती सुरेश पहलवान सेमरा और विश्वजीत पहलवान बिचपुरी के बीच लड़ी गई। इसके बाद रवि पहलवान कानपुर एवं अरविंद पहलवान अगसौली के बीच भी कुश्ती लड़ी गई।
विज्ञापन


इसके बाद 71 हजार रुपये के पुरस्कार की कुश्ती बिट्टू पहलवान अखाड़ा भूतेश्वर मथुरा व सुखवीर पहलवान परसारा के बीच हुई। आखरी कुश्ती एक लाख रुपये पुरस्कार के लिए लड़ी गई जो हरिओम पहलवान तिरवाया व नरेंद्र पहलवान धाऊ बाग के बीच लड़ी गई। इस मुकाबले पर सभी दर्शकों की नजरें टिकी हुई थीं।

इस दौरान समाजसेवी सुधीर पचौरी, अधीर पचौरी, दंगल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, विकास भारद्वाज, अनिल सिसोदिया, मदन गोपाल वार्ष्णेय, बृजेश सारस्वत, संतोष शर्मा, सौरभ शर्मा अभिषेक रंजन आर्य, अभिषेक अग्रवाल, यवन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें