हाथरस। होटल संचालकों को कमरा बुक कराने में फर्जी आईडी लगाना अब भारी पड़ेगा। पुलिस प्रशासन अब ऐसे होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मूड बना लिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में एक युवक द्वारा कमरा बुक कराने के लिए शहर की एक संभ्रांत महिला की आईडी लगाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
इस प्रकरण पुलिस प्रशासन ऐसे होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का मूड बना रहा है। पुलिस प्रशासन इन होटलों के पंजीकरण के दस्तावेज, कमरा बुक करने के लिए लगाई जाने वाली आईडी आदि की जांच करेगा। संवाद