फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लापरवाही की हद...नए सत्र में फिर ठंडे पानी को तरसेंगे विद्यार्थी

Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आरओ वाटर प्लांट के लिए तैयार किया गया अधूरा ढांचा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले के 18 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में आरओ वाटर प्लांट और वाटर कूलर लगाने के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। ऐसे में एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही हजारों विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडे पानी की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज में ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए करीब 1.47 लाख रुपये प्रति विद्यालय की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद, आगरा को सौंपी गई थी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई माह तक सभी विद्यालयों में प्लांट स्थापित कर उन्हें चालू कर दिया जाना था, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में अभी केवल अधूरे स्ट्रक्चर ही खड़े हैं। जिले के 18 विद्यालयों में कहीं प्लेटफॉर्म बनाकर छोड़ दिए गए हैं तो कहीं केवल ढांचा तैयार हुआ है। आरओ मशीन, वाटर कूलर और पाइपलाइन की स्थापना का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी विद्यालयों में आरओ प्लांट चालू कर दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। खबर के कुछ दमदार शीर्षक सुझाएं
विज्ञापन


योजना पर एक नजर
-जीजीआईसी सहित जिले के 18 राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज योजना में शामिल।
-1.47 लाख रुपये प्रति विद्यालय की लागत से लगने हैं आरओ प्लांट व वाटर कूलर।
-मई 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य था।
-अधिकांश विद्यालयों में अभी केवल अधूरे स्ट्रक्चर तैयार।
-एक जुलाई से विद्यालय खुलने के बावजूद विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलने की संभावना कम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें