फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गर्मी का कहर...तेज धूप और गर्म हवाओं ने तपाया

Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गर्मी के मौसम धूप में मुंह ढंककर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गर्मी के वार से लोगों को राहत नहीं मिल रही। बुधवार को भी पूरे दिन तेज और गर्म हवाओं की मार से लोग बेहाल रहे। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। ऐसे में बिना कूलर और एसी के गर्मी से राहत नहीं मिल रही। लोग इनके पास से हटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहकों की कमी से दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 व अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से ही गर्मी कहर ढाने लगी थी। धूप की तपिश तन झुलसा रही थी। दोपहर में गर्म हवाएं चलने लगीं। ऐसे में लोग घर और दुकानों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले और वो भी सिर से पांव तक शरीर को पूरी तरह ढंककर।
गर्मी की मार ऐसी थी कि बाहर निकलते ही प्यास से कंठ सूखने लगा और लोग शीतल पेय पदार्थों से गला तर करते नजर आए। इन-दिनों शीतल पेय पदार्थ और आइसक्रीम की खपत काफी बढ़ गई है। धूप से बचने के लिए गमछे, चश्मा और टोपी की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को सूरज ढलने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि अगले छह दिन तक तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें