फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जीएसटी एसआईबी की टीम ने का मेटल फर्म पर किया सर्वे

Sat, 18 Apr 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थान स्थित मेटल फार्म पर सर्वे के दौरान बाहर खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड औद्योगिक आस्थान स्थित पीतल की सिल्ली बनाने वाली फर्म महागौरी मेटल एलॉयज पर राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने शुक्रवार को सर्वे किया। टीम ने फर्म के दस्तावेज और स्टॉक की गहन जांच की। यह कार्रवाई दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन





एसआईबी मथुरा के संयुक्त आयुक्त अनिल कनौजिया के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने अचानक फर्म पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने फर्म के दस्तावेज, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो टीम का मुख्य फोकस बोगस फर्मों से की गई खरीद को पकड़ने पर है।



इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं फर्जी बिलिंग के जरिये कर चोरी तो नहीं की गई। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के एक नामी मेटल कारोबारी के यहां हाल ही में हुई कार्रवाई के बाद इस फर्म पर भी संदेह गहराया था। इस क्रम में हाथरस में यह कार्रवाई की गई। जांच में कर अपवंचन के तार अलीगढ़ से भी जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से विभागीय स्तर पर इस फर्म की रेकी की जा रही थी। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन







डेटा एनालिसिस के बाद हाथरस में टीम पहुंची है। कारोबारी फर्म पर जांच की जा रही है। जांच समाप्त होने के बाद स्थिति को स्पष्ट किया जा सकेगा।
-अनिल कुमार कनौजिया, संयुक्त आयुक्त, एसआईबी मथुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें