डॉ.भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा में बुधवार को हुए 91वें दीक्षांत समारोह में सादाबाद के गांव नगला गरीबा बरामई निवासी कविता कुमारी को डॉ. राममनोहर लोहिया स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कविता ने यह सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कविता ने एमए समाजशास्त्र में वर्ष 2025 में 84 फीसदी अंक प्राप्त कर आगरा यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता मथुरा के बीएसए कॉलेज में एमए समाज शास्त्र की छात्रा थीं। वह शुरुआत से ही पढ़ने में होनहार रहीं हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।