शासन की ओर से जिले में वर्ष 2008 -09 में परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। इस सत्र में 104 शिक्षक-शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त हुए थे। शासन से ब्योरा मांगे जाने के बाद शिक्षक- शिक्षिकाओं में खलबली मच गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक व शिक्षिकाओं की पेंशन सहित कई पत्रावली तैयार की जाती हैं। इनके आधार पर देयकों का लाभ वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के स्तर से सेवानिवृत्त शिक्षकों को दिया जाता है। सत्र 2008-09 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात रहे 108 शिक्षक व शिक्षिकाएं सेवानिवृत हुए थे। अब शासन की ओर से इनका ब्योरा तलब किया गया शासन की ओर से इस संबंध में बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए कार्यालय में अब पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।