फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मदद को केंद्र ने नहीं दिया पैसा

Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दुग्ध विकास विभाग मंत्री व प्रभारी मंत्री राममूर्ति वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पूरे प्रदेश में बच्चे, युवा और बुजुर्गों को बेहतर दूध उपलब्ध हो, इसलिए सीएम अखिलेश यादव 12 अप्रैल को कन्नौज में दुग्ध संघ का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर प्लांटों की शुरुआत इसी दिन से होगी। जहां पहले से प्लांट लगे हुए हैं, उन्हें संचालित किया जाएगा। सिकंदराराऊ में सपा प्रत्याशी का विरोध होने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जानकारी करेंगे। पराग डेयरी में 32 में से 14 कर्मचारियों को रखे जाने और शेष को नहीं रखे जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ में जितने कर्मचारी काम करने योग्य होंगे और जितनों की जरूरत होगी, केवल उन्हीं को रखा जाएगा। जिला योजना की पिछली बैठकों की पूरी धनराशि शासन से प्राप्त नहीं होने के प्रश्न पर प्रभारी मंत्री बोले की प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री की नजर शहर और गांव के विकास पर रहती है। प्राकृतिक आपदा में किसानों की मदद करने के नाम पर केंद्र सरकार ने एक पैसा नहीं दिया है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की सपा सरकार नहीं चल रही है। प्रदेश सरकार अपने दम पर उत्तर प्रदेश का विकास कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें