फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने फूंकी सरकार की अर्थी

Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं एएनएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की काम बंद हड़ताल 14 वें दिन भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ियों ने प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकालकर दहन किया। जलते हुए पुतले को छीनने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी के हाथ झुलस गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां अध्यक्ष मीना कुमारी ने  कहा कि कुछ दलाल किस्म के लोग इस आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं। इसी कारण उनको डराया धमकाया जा रहा है। अपने संकल्प दोहराते हुए एलान किया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान पुलिस- प्रशासन की नजरें धरना-प्रदर्शन पर लगी रहीं। इस मौके पर मीना कुमारी, विमलेश सेंगर, विनोद कुमार, अंजू जैन, सुनीता चौधरी, अनीता चौधरी, हरि प्यारी वर्मा, पूनम, रामकटोरी, सुमन, सुनीता, ललिता, सविता देवी, शशिवाला, मंजू गौतम, रीना पाठक सहित सेकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद थीं।
विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया। कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी न होने तक धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें