फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाइवे पर बाइक से गिरी युवती, वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Tue, 28 Feb 2023 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी समारोह से समीक्षा, राज और हिमांशु एक बाइक से घर लौट रहे थे। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर 14 नंबर भट्टा के पास उसकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे हिमांशु और राज तो सड़क किनारे गिरे, लेकिन समीक्षा बीच सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने समीक्षा को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतका समीक्षा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार वाहन ने एक ही बाइक पर सवार दो युवकों व युवती को टक्कर मार दी। इससे युवती सड़क के बीच में जा गिरी। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने युवती को रौंद दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि गांव नगला इमलिया निवासी 18 वर्षीय समीक्षा ताऊ के लड़के हिमांशु और चाचा के लड़के राज के साथ अपने मामा के गभाना स्थित गांव पैराई शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से वह राज और हिमांशु के साथ बाइक से घर लौट रही थी। हिमांशु बाइक चला रहा था, जबकि राज और समीक्षा पीछे बैठे हुए थे। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर 14 नंबर भट्टा के पास उसकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे हिमांशु और राज तो सड़क किनारे गिरे लेकिन समीक्षा बीच सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने समीक्षा को रौंद दिया। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें