फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 में से हैं 12 डॉक्टर, बैठते हैं केवल पांच, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़

Tue, 28 Feb 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिला अस्पताल में शासन ने 25 चिकित्सक के पद स्वीकृत कर रखे हैं। इसके सापेक्ष केवल 12 चिकित्सकों की तैनाती है। इसमें भी इनमें कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड व पोस्टमार्टम में भी लगती है। ऐसे में ओपीडी में चार या पांच चिकित्सक ही बैठते हैं।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में 25 के सापेक्ष महज 12 चिकित्सकों की तैनाती है। उसमें से ओपीडी में केवल चार या पांच चिकित्सक ही बैठते हैं। सोमवार को ओपीडी में 1300 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे। इलाज के इंतजार में कतार में खड़े मरीज काफी देर तक परेशान होते रहे।

विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल डाक्टरों व स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। संसाधनों की भी यहां कमी है। सोमवार को जब बागला जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो 1300 से ज्यादा मरीज अपना इलाज कराने के लिए आए। अस्पताल की ओपीडी में केवल पांच चिकित्सक बैठे। ऐसे में हर चिकित्सक के कक्ष के आगे लंबी-लंबी कतारें लगी रही।

कई-कई घंटे इंतजार के बाद मरीजों का उपचार के लिए नंबर आ सका। बता दें कि जिला अस्पताल में शासन ने 25 चिकित्सक के पद स्वीकृत कर रखे हैं। इसके सापेक्ष केवल 12 चिकित्सकों की तैनाती है। इसमें भी इनमें कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड व पोस्टमार्टम में भी लगती है। ऐसे में ओपीडी में चार या पांच चिकित्सक ही बैठते हैं।
विज्ञापन


मुझे कई दिन से बुखार है। इलाज के लिए जिला अस्पताल आया हूं। करीब दो घंटे से लाइन में लगा हूं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। - योगेश, मरीज
विज्ञापन

खांसी और जुकाम से परेशान हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। दो घंटे में नंबर आया है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। - अभयपाल सिंह, मरीज
पत्नी को आंखों में दिक्कत है। उसे दिखाने के लिए अस्पताल आए हैं। यहां काफी भीड़ है। ढाई घंटे बाद नंबर आया है। - ओमवीर, तीमारदार
हमने चिकित्सकों की मांग के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा है। जिलाधिकारी ने भी इस संबंध में पत्र लिखा है। सांसद ने भी पत्र लिखा है। उम्मीद है कि शासन स्तर से अन्य चिकित्सकों की तैनाती जल्द होगी। - डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ हाथरस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें