फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तथ्य छिपाकर मृतक आश्रित कोटे में नौकरी करने वाला वरिष्ठ सहायक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने तथ्य छिपाकर पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पाने वाले तैनात वरिष्ठ सहायक शिव कुमार को बर्खास्त कर दिया है। शिवकुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही तैनात था।
विज्ञापन





इस संबंध में अजय कुमार शर्मा ने शिकायत की थी। जिसके बाद जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बनाई गई थी। जांच समिति ने पाया कि शिवकुमार के अपने पिता राजेंद्र सिंह जूनियर हाईस्कूल टुकसान में सहायक अध्यापक थे। उनकी मृत्यु के उपरान्त शिवकुमार ने मृतक आश्रित कोटे से 12 जुलाई 2001 को नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति पाई थी।




शिवकुमार की माता नारायनी देवी अलीगढ़ में प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर इगलास में सहायक अध्यापक के पद पर 16 दिसंबर 1972 से 29 अगस्त 2010 तक कार्यरत रही थी और उनकी उनकी मृत्यु 30 सितंबर 2010 को हो गई है। इसकी पुष्टि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ ने भी की। जांच समिति की मृतक आश्रित सेवा नियमावली के विपरीत नियुक्ति प्राप्त करने की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए राहुल पंवार ने शिव कुमार की बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।22 साल बाद यह कार्रवाई हुई है। इस दौरान वह प्रोन्नति पाकर कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ सहायक बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें