फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिओ मैनेजर अभिनव का अपहरण करने वाला गैंग होगा पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण के मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए गैंग पंजीकृत की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस अभी दो शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जो उसकी पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

नवल नगर कॉलोनी निवासी जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज का एक जनवरी को सिकंदराराऊ से अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने उनकी पत्नी से फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फोन करने वालों ने खुद कोे दिल्ली के टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़ा बताया था। इस मामले में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सात आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसमें प्रशांत निवासी सहार थाना छतारी जिला बुलंदशहर, अंशुल उर्फ गोलू निवासी हतीसा थाना हाथरस गेट, वीरेंद्र उर्फ गोलू निवासी दिनेशपुर रूद्रपुर उत्तराखंड, विशाल निवासी राजपुरा धारानौला, अल्मोड़ा उत्तराखंड, गोलू उर्फ यश राघव निवासी छतारी बुलंदशहर, सूरज कुमार निवासी कनेली अल्मोड़ा, करण विष्ट निवासी मालगांव अल्मोड़ा शामिल हैं। अब इस मामले में पुलिस करन विष्ट और सुजल कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। वहीं गौरव, विक्की की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसओजी व पुलिस की टीमों ने सोमवार को अभिनव के घर पहुंचकर बयान दर्ज किए। गैंग पंजीकरण के बाद पुलिस द्वारा इन आरोपियों पर सर्विलांस आदि के जरिए हर पल निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

बयान
फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपहरणकर्ताओं का गैंग पंजीकृत कराया जाएगा। जिससे इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें