पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए सिकंदराराऊ स्थित महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी में चल रही चौथे चरण की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन 19 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया।
जिले में एमजी पॉलिटेक्निक व महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी दो सरकारी पॉलिटेक्निक संचालित हैं। महामाया में तीन ट्रेडों में कुल 225 व एमजी पॉलिटेक्निक में करीब 756 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों को ही जिले में काउंसिलिंग केंद्र बनाया गया था। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण एमजी पॉलिटेक्निक में चौथे चरण की काउंसिलिंग नहीं हो सकी। महामाया में चौथे चरण की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। महामाया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य नीरज कुमार का कहना है कि चौथे चरण की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। चौथे चरण में कुल 48 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। शुक्रवार से चौथे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।