फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही सियासी जंग का सामना करना पड़ा था पूर्व मंत्री को

विज्ञापन
एबुलेंस में शोकाकुल बैठीं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

करीब 25 साल तक जिले की सियासत का पर्याय बने रहे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को अपने घर में सियासी विद्रोह का सामना करना पड़ा था। यह घरेलू जंग खुलकर सामने भी आई। पिछले साल जिला पंचायत के चुनाव में उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय और उनके छोटे भाई मुकुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय आमने-सामने चुनाव भी लड़ी।
जेठानी और देवरानी के बीच हुआ यह चुनावी मुकाबला काफी चर्चाओं में रहा था और इस परिवार की सियासी जंग भी। अपने भाइयों को सियासत में स्थापित करने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को भी घर में सियासी जंग का सामना करना पड़ा था। तीन साल पहले उनके छोटे भाई मुकुल उपाध्याय ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विद्रोह कर दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिछले चुनाव में वर्ष 2021 में जब जिला पंचायत के चुनाव हुए तो रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय और मुकुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय एक-दूसरे के खिलाफ सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी। इस चुनाव को सीमा उपाध्याय भारी मतों से जीतीं। बाद में सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें