घटना की जानकारी देते अधिकारी को बुलाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
क्षेत्र के गांव गंगापुर ग्राम पंचायत के माजरा करारमई में शनिवार को कुछ लोगों ने एक ईंट-भट्ठे पर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने अपने साथियों के पहुंचकर भट्ठा स्थल पर बने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया। जब दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज और मारपीट कर भगा दिया। महिलाओं से भी अभद्रता करने का आरोप है।
घटना के बाद गांव मंडनपुर के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से घटना की जानकारी देने कोतवाली पहुंचे। वहां पीड़ित परिवार ने इंस्पेक्टर क्राइम को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। होडिल सिंह पुत्र सरनाम सिंह ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी जमीन पर एर्क इंट-भट्ठा का निर्माण कराने के बाद एटा जिले के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरपुर निवासी चंद्रपाल और इंद्रपाल को वर्ष 1990 में 10 वर्षों के लिए अनुबंध के आधार पर किराये पर दिया था। 10 वर्ष का करार समाप्त होने के बाद भी आरोपी भट्ठे को नहीं छोड़ रहे।
आरोप है कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने अपने साथियों के साथ ईंट-भट्ठे पर पहुंचकर वहां बने कमरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद गांव के मोहित पुत्र हरिओम, विजय पुत्र श्रीपाल, पदम सिंह पुत्र रामप्रकाश ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की।
चीख-पुकार सुनकर परिवार की तीन महिलाएं वहां आईं तो उनकेक साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट और अभद्रता की गई। शोर शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग भट्ठे पर पहुंचे तो नामजद गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए वाहनों से फरार हो गए।