फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला कार्यक्रम के संयोजकों को लेकर हो रही माथा पच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला कार्यक्रम के संयोजकों को लेकर हो रही माथा पच्ची
विज्ञापन

12 को डीएम कलेक्ट्रेट में लेंगे कार्यक्रमों के आवेदकों के साथ बैठक, करेंगे चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है। फिलहाल कार्यक्रम कई बड़े कार्यक्रमों के आयोजक तय करने में माथापच्ची की जा रही है। इसे लेकर डीएम ने आवेदकों की बैठक 12 अगस्त को कलेक्ट्रेट में बुलाई है।
मेला श्रीदाऊजी महाराज को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। एक करोड़ दो लाख रुपये में मेले का ठेका भी उठ गया है। अब मेले में कुछ अहम कार्यक्रमों के संयोजक तय करने के लिए प्रशासन को माथा पच्ची करनी पड़ रही है। कुछ कार्यक्रमों के कई-कई आवेदन बना दिए गए हैं। ऐसे में डीएम ने ऐसे कार्यक्रम जिनके एक से ज्यादा आवेदक हैं, को सोमवार को दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की व्यवस्था देख रहे मेला सहायक रवि शर्मा ने सभी आवेदकों से कहा है कि जिन कार्यक्रमों में एक से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है,वह अपनी कार्ययोजना लेकर बैठक में आएं। वहां यह तय किया जाएगा कि कार्यक्रम किस तरह से भव्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें