फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया शिक्षक का परिवार, पड़ोसी ने बचाया

Tue, 27 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में मंगलवार की सुबह एक शिक्षक का परिवार डीसी फैन (बैट्री वाला पंखा) के करंट की चपेट में आ गया। अचानक हाथ छू जाने से पहले पत्नी पंखे से चिपक गई। उन्हें बचाने आई बेटी और पति को भी करंट ने चपेट में ले लिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी छत पर पहुंच गए और उन्होंने बिजली के केबल को डंडे से तोड़ दिया। इससे करंट का प्रवाह रुक गया और परिवार की जान बच गई। करंट की चपेट में आया शिक्षक काफी देर तक बेहोश रहा, जबकि पत्नी और बेटी झुलस गई।
विज्ञापन


नौरंगाबाद निवासी अमन सक्सेना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी कुमदनी सुबह करीब साढ़े आठ बजे कमरे में सो रही थीं। पास में बैट्री वाला पंखा चल रहा था। उसकी क्लिप इनवर्टर की बैट्री से लगी हुई थी। किसी तरह पंखे में करंट आ गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पत्नी कुमदनी का हाथ पंखे से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गईं। बेटी सोनी (18) उन्हें बचाने के लिए आई और वह भी चिपक गई।

इस दौरान आपाधापी में पंखा सोनी के सीने पर गिर गया। इतनी देर में अमन सक्सेना भाग कर आए और घबराहट के कारण वह गिर पड़े। वह भी करंट की चपेट में आ गए। घर में काम रही महिला ने यह मंजर देखा तो शोर मचा दिया। पड़ोसी छत पर चढ़ गए और घर के कनेक्शन की केबल खींच दी। इससे करंट का प्रवाह बंद हो गया और तीनों बच गए। करीब पांच मिनट के इस घटनाक्रम के बाद सोनी का पेट झुलस गया। कुमुदनी का हाथ तथा अमन का कंधा झुलस गया। अमन काफी देर तक बेहोश पड़े रहे। पानी के छींटे मारने पर उन्हें  होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें