फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डिजिटल तरीके से शुरू हुई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

Sun, 15 Mar 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पहली बार डिजिटल प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत कॉपियों को स्कैन कर कंप्यूटर के माध्यम से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन





डिजिटल मूल्यांकन के लिए जनपद में आरपीएम स्कूल और सेंट विवेकानंद स्कूल को केंद्र बनाया गया है। यहां से शिक्षकों को स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिन्हें वे कंप्यूटर पर देखकर जांच रहे हैं। इस व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित होने की उम्मीद जताई जा रही है।



हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पारंपरिक तरीके से की जा रही है। इसके लिए दून पब्लिक स्कूल, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज और राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर बाहर से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का आना भी शुरू हो गया है। सीबीएसई के जिला समन्यवक डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से कॉपियों के मूल्यांकन में गोपनीयता बनी रहेगी और परीक्षक को यह जानकारी नहीं होगी कि कॉपी किस छात्र की है और किस स्कूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें