फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रात भर गुल रही शहर में आठ मोहल्लों की बिजली, गर्मी में बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
सासनी गेट चौराहे पर बिजली के फॉल्ट को दुरुस्त करता विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली भी नखरें दिखा रही है और विद्युत कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया है। तार टूटने और ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से शनिवार सुबह सात बजे तक शहर के आठ मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन




शुक्रवार रात करीब 10 बजे शहर के गुड़हाई बाजार, बड़ी कोठी बंदरवन, रैवाडपुरा, बख्तावर गली, हलवाई खाना, चौबे वाली गली, सहित कई इलाकों में रात बिजली गुल हो गई। बड़ी कोठी वंदरवन के रहने वाले तमाम लोग देर रात करीब एक बजे बिजली घर पर भी गए , लेकिन वहां कोई नहीं मिला और बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। लोग गर्मी में रातभर करवट बदलते रहे।



सुबह घरों से जल्दी काम काज पर निकलने वाले लोगों की दिनचर्या बिजली नहीं आने के कारण प्रभवित हुई। जर्जर तार टूटने को बिजली नहीं आने की वजह बताया जा रहा है। रामलीला मैदान में रखे ट्रांसफार्मर में आई खराबी से रातभर विद्युत आपूर्ति ठप रही। देहात क्षेत्रों में भी खराबियों की वजह से करीब चार घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन







मुरसान गेट बिजलीघर पर पहुंचकर लोगों ने जताया रोष

हाथरस। मौहल्ला बाला पट्टी में विद्युत आपूर्ति ठप होने से गुस्साए क्षेत्रीय शनिवार की सुबह मुरसान गेट स्थित बिजली घर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। इस कारण क्षेत्र में पानी से लेकर तमाम समस्याएं खड़ी हो गई है। गुस्साए लोगों ने अपनी व्यथा बिजली विभाग के अफसरों के समक्ष रखी और रोष जताया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जर्जर तारों के टूटने की वजह से अक्सर विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।






शुक्रवार की रात को यकायक बिजली चली गई , पूरी रात बिजली सही न हो पाने की वजह से रात भर ठीक से सो भी नहीं पाए।



हनी, गुडहाई बाजार।









गर्मी बढ़ने के सथ साथ बिजली ने रुला रखा है। शुक्रवार की रात तो बिना बिजली के कटी है। बिना बिजली के कारण सुबह भी दिनचर्या प्रभावित रहीं है।



अशोक कुमार, पत्थर वाला बाजार।









बिजली न आने के कारण अब मुरसान गेट बिजली घर पर आए हैं। कई बार फोन से बिजली न आने क शिकायत की थी। शिकायत पर सुनवाई न हुई तो बिजली घर आए हैं।



राजा, बालापट्टी,









दो दिन से बिजली नही आ रही है। पूरे इलाके में जर्जर तार हैं। बिजली नहीं होने के कारण कारण पानी तक की दिक्कत हो गई।



इमरान, बालापट्टी।










बालापट्टी में जर्जर तार के टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। तार को सही करा दिया गया है। अब विद्युत आपूर्ति सुचारु है। शहर के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहने की शिकायत नहीं मिली थी, फिलहाल में विद्युत आपूर्ति सुचारु है।
विज्ञापन




अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें