फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे आधे शहर ने झेला बिजली संकट

Wed, 02 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ओढ़पुरा बिजलीघर पर मंगलवार की देर रात 11 केवी की केबल बर्स्ट हो गई, इस वजह से 14 घंटे तक शहर के कई इलाकों में बिजली संकट रहा। बिजली न मिलने से सुबह-सुबह लोग नहाने से लेकर और अन्य जरूरतमंद कामों को पूरा करने के लिए तरस गए। लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश रहा। गर्मी आते ही बिजली व्यवस्थाएं भी जवाब दे रहीं हैं। केबल बर्स्ट होने से मंगलवार की रात करीब 12 बजे से शहर के अलीगढ़ रोड, इंद्रानगर कॉलोनी, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, हलवाईखाना, मोहनगंज, मुरसान गेट सहित अन्य कई इलाकों की बिजली 14 घंटो तक गुल रही। बुधवार को दिन में 12 बजे तक भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी, जिस वजह से लोगों को सुबह-सुबह पानी भरने व गृहणियों को घरेलू कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कारखानों में आधे दिन तक काम ठप रहा। लेबर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। वहीं यूपी व सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों की तैयारियां भी प्रभावित हुईं। दोपहर बाद ही शहर के इन इलाकों की बिजली सुचारू हो सकी। अवर अभियंता टीपी सिंह ने बताया कि ओढ़पुरा बिजलीघर पर रात 12 बजे केबल बर्स्ट हो गई थी, जिस वजह से शहर के कई इलाकों में आपूर्ति भंग रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें