फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सफाई कर्मियों द्वारा अधिकारियों व लिपिकों से अभद्रता व धमकी दिए जाने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने बैठक की। बैठक में पुलिस द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद एफआईआर दर्ज न होने पर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। संघ ने 26 अक्तूबर तक एफआईआर दर्ज न होने पर उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने ब्लॉक हसायन परिसर में एक बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों द्वारा धमकी दिए जाने व अभद्रता करने के मामले में रोष व्यक्त किया गया। संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इस कारण ग्राम पंचायत अधिकारी व कार्यालयों में तैनात लिपिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर 26 अक्तूबर तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते कहा कि एफआईआर दर्ज न होने की दशा में उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री विश्वमित्र, केके गौतम, देवेंद्र गौतम, अम्बरीश अग्रवाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें