फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चंदे से बनेगा सेंगर नदी का पुल 

Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गांव नगला मान महौ और दतौरा के बीच स्थित सेंगर नदी पर पुल निर्माण के लिए अब ग्रामीण चंदा एकत्रित करेंगे। यह निर्णय ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा अनदेखी किए जाने पर लिया गया है। 
विज्ञापन


ठा. मलखान सिंह विकास समिति के बैनर तले गांव मान महौ और दतौरा के ग्रामीणों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सेंगर नदी पर पुल निर्माण की लंबे समय से मांग चली आ रही है, लेकिन इस तरफ शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि ने कभी ध्यान नहीं दिया। कई बार शिकायतें की गई हैं। प्रार्थना पत्र भी दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने हर बार झूठे वादे किए हैं। अब ग्रामीणों ने ही नदी के ऊपर पुल निर्माण कराए जाने का बीड़ा उठाया है। पुल निर्माण के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में नीतू कुमारी, मुनीश कुमारी, लता मंगेश, सुमद्रा देवी, देवेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, डॉ. डोरी सिंह, भानु प्रताप सिंह, होरी सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र अग्निहोत्री आदि शामिल हैं। प्रवक्ता तेज प्रकाश राना ने कहा कि छह जून को सुबह आठ बजे पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। बैठक की अध्यक्षता लेखराज सिंह ने की और संचालन प्रवक्ता तेजप्रकाश राना ने किया। बैठक में करनपाल सिंह, सूर्यप्रताप सेंगर, मक्खन सिंह, सोनपाल सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह सहित काफी ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें