संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि माह जून की थीम लाल का दान ,हरे का संरक्षण, नीले की बचत पर कार्य किया जाएगा जिसमें जागरूकता के माध्यम से आम जनमानस को महत्व बता कर इस माह पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, रक्त की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन और पानी की महत्ता को समझाते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उक्त बातें वार्ता के दौरान कहीं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल ने कहा कि एडीएचआर द्वारा पूरे राष्ट्र में इसी थीम पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जिससे लोग जागरूक होकर आने वाली पीढ़ी को समृद्ध और खुशहाल भारत देकर जाएं। जिला अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि एडीएचआर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को मंडी समिति परिसर में पौधे लगाकर इस अभियान की शुरुआत हुई। पौधरोपण मदन गोपाल वार्ष्णेय ने किया। जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया ने कहा कि 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक बागला हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।