फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.16 अरब की जिला योजना को मंजूरी

Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री और अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। वर्ष 2016-17 के लिए कुल 02 अरब 16 करोड़  39 लाख रुपये की जिला योजना रविवार को शोर-शराबे और हंगामे के बीच सर्वसम्मति से पास हो गई। जिले के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के दुग्ध विकास और जिले के प्रभारी मंत्री राममूर्ति वर्मा ने की। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा विकास कार्यों को गति देने के लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था करने की चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले की तरक्की के लिए एकजुट होकर विकास एवं निर्माण कार्य योजनाओं को गुणवत्ता सहित अंजाम दें। उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी’ प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की चर्चा करते हुए जिले में प्रभावी रणनीति बनाकर सघन पौधरोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने के बाद गुण-दोष के आधार पर जिला योजना वर्ष 2016-17 के लिए जिले के 40 विभागों के द्वारा प्रस्तुत कुल दो अरब 70 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये के परिव्यय के प्रस्तावों के सापेक्ष कुल दो अरब 16 करोड़ 39 लाख रुपये के परिव्यय के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मुहर लगाई। पिछले वर्ष भी शासन द्वारा जिला योजना के लिए दो अरब 15 करोड़ 60 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया था। 
दुग्ध विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ‘क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी’ के तहत माह जुलाई में एक दिन में समूचे राज्य में छह करोड़  पौधरोपण करने के निर्णय की चर्चा करते हुए जिले में प्रभावी रणनीति बनाकर सघन वृक्षारोपण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन



किस विभाग को कितना मिला 
जनप्रतिधियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श के पश्चात जिला योजना वर्ष 2016-17 में जो बजट तय किया गया है, सड़क एवं पुल हेतु सर्वाधिक 50 करोड़ 51 लाख रुपये, ग्रामीण स्वच्छता (पंचायती राज) हेतु 24 करोड़ 28 लाख रुपये, ग्रामीण आवास हेतु 21 करोड़ 51 लाख रुपये, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 17 करोड़ 80 लाख तथा ग्रामीण रोजगार हेतु 14 करोड़ 70 लाख रुपये के परिव्यय के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मोहर लगाई गई। इसके अलावा कृषि विभाग 20 लाख रुपये, लघु एवं सीमांत कृषक सहायता तीन करोड़ 56 लाख रुपये, उद्यान-05.40 लाख रुपये, पशुपालन को तीन करोड़ 55 लाख रुपये, दुग्ध विकास एक करोड़ 97 लाख रुपये, मत्स्य दो लाख रुपये, सामाजिक वानिकी- छह करोड़ 41 लाख रुपये, ग्रामीण विकास के विशेष कार्यक्रम दो करोड़ 24 लाख रुपये, पंचायतराज नौ करोड़ 70 लाख रुपये, सामुदायिक विकास 50 लाख रुपये, निजी लघु सिंचाई आठ करोड़ 61 लाख रुपये, राजकीय लघु सिंचाई-तीन करोड़  76 लाख रुपये, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत 90 लाख रुपये, खादी एवं ग्रामोद्योग-04 लाख रुपये, पर्यावरण-दो लाख रुपये, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 10 लाख रुपये, पर्यटन 30 लाख रुपये, प्राथमिक शिक्षा 01 करोड़ 95 लाख रुपये, माध्यमिक शिक्षा नौ करोड़ 27 लाख रुपये, प्रादेशिक विकास दल 1.75 लाख रुपये, खेलकूद एक करोड़ 50 लाख रुपये, 
होम्योपैथिक तीन करोड़ 18 लाख रुपये, आयुर्वेद एवं यूनानी 78 लाख रुपये, शहरी जल आपूर्ति-तीन करोड़ 06 लाख रुपये, ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता 08 करोड़ 18 लाख रुपये, पूल्ड आवास तीन करोड़ 50 लाख रुपये, अनुसूचित जाति कल्याण 83 लाख रुपये, पिछड़ा वर्ग कल्याण एक करोड़ 40 लाख रुपये, अल्पसंख्यक कल्याण एक करोड़ 14 लाख रुपये, समाज कल्याण (सामान्य जाति) 28 लाख रुपये, समाज कल्याण (पेंशन योजना)-आठ करोड़ 40 लाख रुपये, विकलांग कल्याण 28 लाख रुपये, महिला एवं बाल कल्याण 35 लाख रुपये, पुष्टाहार-एक करोड़ 14 लाख रुपये तथा शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 32 लाख रुपये के परिव्यय के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मोहर लगाई गई। 

जनप्रतिनिधियों ने उठाईं ये समस्याएं 
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, विधायक गेंदालाल चौधरी तथा जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने गांव में खराब हैंडपंपों की रिबोरिंग कराने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने तथा जिले में जीर्ण-शीर्ण सड़क एवं पुलों की मरम्मत के बारे में ध्यान आकर्षित किया। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने आश्वस्त किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को समय से अमलीजामा पहनाने के लिए सभी अधिकारी एकजुट होकर पूरी ईमानदारी से विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ने बैठक का संचालन करते हुए जिला योजना वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी देवेंद्र सिंह ने जिला योजना वर्ष 2016-17 के संरचना के लिए शासन की प्राथमिकता तथा विभागीय निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

ये रहे बैठक में मौजूद 
बैठक में एमएलसी जसवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य ओमवती यादव, यशपाल सिंह चौहान, राकेश अग्रवाल, मुकेश पौरूष, चौ. भाजुद्दीन, रामनारायन काके, श्याम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, डीएफओ एके कश्यप, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी राममूरत यादव, पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, एसडीएम केहरी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें