फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से राहगीर युवक की मौत

Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड कपूरा के पास बाइक की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


   कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी विवेक (24 वर्ष) पुत्र राजवीर बुधवार की रात को करीब आठ बजे गांव के एक युवक के साथ टहलने के लिए बाईपास रोड पर आया था। इस बीच वह किसी बाइक की चपेट में आ गया। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद भाग गया। विवेक वहीं पर काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ा रहा। करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।

इधर, परिवार के लोग उसे रातभर तलाश करते रहे। थाने में पुलिस से जानकारी मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस आए और शव की शिनाख्त विवेक के रूप में की। इस बात की जानकारी गांव में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें