फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद के वृद्ध का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
मृतक चंद्रपाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जलेसर रोड मानिकपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान सादाबाद की वन विभाग गली निवासी चंद्रपाल गौतम पुत्र भगवान दास (58) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सादाबाद क्षेत्र के गांव मडनई का रहने वाला था। जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि चंद्रपाल प्राइवेट बस चलाता था। कोरोना की वजह से उसकी नौकरी चली गई थी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से वह काफी परेशान था। गोपाल ने बताया कि तीन दिन पहले उसका भाई घर से कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला था। रविवार को रेलवे पुलिस ने सूचना दी तो पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे स्टेशन जलेसर रोड मानिकपुर के रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए थे, लेकिन कई घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें